1. कंटेंट
  2. नेविगेशन
  3. और जानकारी
  4. मेटानेविगेशन
  5. खोजें
  6. 30 भाषाओं से चुनें


 

ताना बाना  | 04.07.2009

रेल बजट की ख़ास बातें

 

भारत के रेल नेटवर्क में रोज़ाना लगभग डेढ़ करोड़ यात्री सफ़र करते हैं, जबकि पूरे देश में सात से आठ हज़ार स्टेशन हैं. रेल मंत्री ने क्या कुछ सोचा इनके बारे में, जानते हैं बजट की ख़ास बातें.

 

भारत की आज़ादी के बाद यह 15वां रेल बजट है. वैसे भारत में अब तक 30 रेल मंत्री हो चुके हैं. बजट के मुख्य बिंदुः

* यात्री किराए और माल भाड़े में कोई वृद्धि नहीं
* युवाओं के लिए खास तोहफा 'युवा ट्रेन'
* 299 रुपये में 1500 कि.मी. तक का सफर
* 399 रुपये में 3000  किलोमीटर का सफर
* तत्काल का टिकट दो दिन पहले

* 12 नॉन स्टॉप ट्रेनें चलाई जाएंगी
* नॉन स्टॉप ट्रेनें तुरंत शुरू होंगी
* हावड़ा-मुंबई, सियालदाह-नई दिल्ली, चेन्नई-दिल्ली, दिल्ली-पुणे नॉन स्टॉप ट्रेनें
* नई दिल्ली-लखनऊ, कोलकाता-अमृतसर, एर्नाकुलम-दिल्ली भी नॉन स्टॉप ट्रेन
* मुंबई-अहमदाबाद, दिल्ली इलाहाबाद, भुवनेश्वर-दिल्ली, दिल्ली-जम्मूतवी भी नॉन स्टॉप ट्रेन

* नए ट्रैक के लिए 2220 करोड़ रुपये
* कोलकाता मेट्रो का विस्तार होगा
* आदर्श स्टेशनों पर शॉपिंग मॉल, पार्किंग और बुक स्टॉल की सुविधा
* खाद्य पदार्थों को सुरक्षित रखने के लिए कोल्ड स्टोरेज
* रेल में खाना, पानी और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान

* देश के 50 रेलवे स्टेशन अंतरराष्ट्रीय स्तर के बनेंगे
* वित्त पोषण के लिए नई समिति का गठन होगा
* रोजगार के अवसर देना पहली प्राथमिकता
* देश के विकास में रेलवे की भूमिका अहम

* रेलवे की जमीन का उद्योग के लिए इस्तेमाल
* बंगाल के कांचरापाड़ा में एक नई कोच फैक्ट्री
* एसएमएस के ‍जरिये वेटिंग टिकट अपडेट मिलेगा
* चेन्नई के कारखाने में बनेंगे रेल के डिब्बे

* गरीबों के लिए नई योजना 'इज्जत'
* 25 रुपये में 100 किलोमीटर का मासिक पास
* 1500 रुपये प्रतिमाह आय वाले पास
* डीएम की सिफारिश पर मिलेगा पास

* पत्रकारों के लिए रेल किराए में 50 फीसदी की छूट
* पत्रकारों की पत्नी को भी छूट
* कोलकाता, चेन्नई और दिल्ली में लेडीज स्पेशल ट्रेन

* सभी ट्रेनों में ग्रीन टॉयलेट की सुविधा
* 200 नए शहरों में आरक्षण केंद्र बनेंगे
* देश में 309 आदर्श स्टेशन बनेंगे
* रायबरेली आदर्श स्टेशन बनेगा

* 200 रेलवे स्टेशनों पर यात्री निवास बनाए जाएंगे
* सफ़ाई के लिए नया पायलट प्रोजेक्ट
* 10 नए सूचना केंद्र बनाए जाएंगे
* लंबी दूरी की हर रेल में डॉक्टर की सुविधा होगी

* राजधानी शताब्दी में मनोरंजन की सुविधा
* 200 स्टेशनों पर ऑटोमेटिक टिकट
* रेल में डबल डेकर कोच की शुरुआत होगी
* डबल डेकर कोच एसीयुक्त होंगे
* इंटर सिटी में डबल डेकर और एसी

* रेल सुरक्षा पर लगातार जोर रहेगा
* रेलवे के लिए कमांडो बटालियन की स्थापना
* रेलवे सुरक्षा में महिला कमांडो की नियुक्ति होगी

* रेलवे भर्ती बोर्ड की समीक्षा होगी
* माल ढुलाई में निजी भागीदारी होगी
* रेलवे में खेल कोटे से नियुक्तियां होंगी
* एससी, एसटी, विकलांग कोटे में शीघ्र ही नियुक्तियां होंगी

* 18000 रेलवे वैगन खरीदे जाएंगे
* ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क का विकास
* रेलवे स्टेशनों पर मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स बनाए जाएंगे
* विकलांगों और बुजुर्गों के लिए स्पेशल कोच की व्यवस्था

* रेलवे में भ्रष्टाचार खत्म करने पर जोर
* सात नए नर्सिंग कॉलेज खोलने की योजना

 

सौजन्यः वेबदुनिया

 

हमें लिखें »आर्टिकल भेजें »प्रिंट करें »

Weitere Schlagzeilen

 


  • डॉयचे वेले बाहरी वेबसाइट की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.