1. कंटेंट
  2. नेविगेशन
  3. और जानकारी
  4. मेटानेविगेशन
  5. खोजें
  6. 30 भाषाओं से चुनें


 

खेल खिलाड़ी  | 09.03.2010

"सहवाग ही तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड"

 

कभी समझा जाता था कि अगर वनडे में कोई दोहरी सेंचुरी बनेगी, तो वह वीरेंद्र सहवाग के बल्ले से ही बनेगी. पर रिकॉर्ड बनाया सचिन तेंदुलकर ने. अब कई क्रिकेटरों का मानना है कि सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने का दम सिर्फ सहवाग में है.

 

इंग्लैंड के बल्लेबाज़ रवि बोपारा का मानना है कि यह रिकॉर्ड फ़िलहाल भारत से बाहर जाता नहीं दिख रहा है. बोपारा का कहना है कि अगर सचिन का रिकॉर्ड टूटता भी है, तो उसे भारत के तूफ़ानी ओपनर वीरेंद्र सहवाग ही तोड़ेंगे.

बोपारा का मानना है कि सचिन तेंदुलकर के क्रिकेट जीवन में अब पाने के लिए कुछ नहीं बचा है. सचिन ने हाल ही में वनडे क्रिकेट में पहली बार दोहरा शतक लगा कर रिकॉर्ड बनाया है. उन्होंने कहा, "सचिन ने दोहरी सेंचुरी जड़ने के साथ ही क्रिकेट में सब कुछ पा लिया है. बल्लेबाज़ के रूप में वह संपूर्ण हो गए हैं."

सचिन तेंदुलकर के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 93 शतक हैं जबकि अनगिनत अर्धशतक हैं. किसी भी दूसरे क्रिकेटर की तरह बोपारा का भी कहना है कि सचिन तेंदुलकर महान क्रिकेटर हैं.

सचिन तेंदुलकर ने 24 फ़रवरी को वनडे क्रिकेट में पहली बार दोहरा शतक बनाया, जब उन्होंने ग्वालियर में दक्षिण अफ्रीका के ख़िलाफ़ नाबाद 200 रन बनाए. पिछले 40 साल के वनडे क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौक़ा है, जब कोई बल्लेबाज़ दोहरे शतक तक पहुंचा है.

रिपोर्टः पीटीआई/ए जमाल

संपादनः ए कुमार

 
 

हमें लिखें »आर्टिकल भेजें »प्रिंट करें »

Weitere Schlagzeilen

 


 
सचिन तेंदुलकर

20 वर्षों का बेहतरीन प्रदर्शन

  • डॉयचे वेले बाहरी वेबसाइट की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.