1. कंटेंट
  2. नेविगेशन
  3. और जानकारी
  4. मेटानेविगेशन
  5. खोजें
  6. 30 भाषाओं से चुनें


 

खेल खिलाड़ी  | 12.03.2010

पाक टीम में कप्तान नहीं

 

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अगले महीने होने वाले ट्वेन्टी 20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का एलान कर दिया है. लेकिन इसमें किसी कप्तान की घोषणा नहीं की गई है. शाहिद अफ़रीदी और अकमल बंधुओं को टीम में रखा गया है.

 

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता मोहसिन ख़ान ने बताया कि उन्होंने पाकिस्तान बोर्ड के निर्देश पर टीम का चयन कर लिया है. विश्व चैंपियन पाकिस्तान को अगले महीने वेस्ट इंडीज़ में होने वाले ट्वेन्टी 20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेना है.

टीम में शाहिद अफ़रीदी के अलावा कामरान अकमल और उमर अकमल को भी शामिल किया गया है. हाल ही में पाकिस्तान बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों को सज़ा सुनाई है, जिसमें इन पर भारी जुर्माना ठोंका गया है. राना नावेद और शोएब मलिक पर साल भर की पाबंदी है, लिहाज़ा उन्हें टीम में नहीं चुना गया, जबकि मोहम्मद यूसुफ़ और यूनुस ख़ान पर अनिश्चितकाल के लिए पाबंदी लगा दी गई है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के चयनकर्ता मोहसिन ख़ान ने कहा, "पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान की घोषणा बाद में की जाएगी. बोर्ड यह एलान करेगा और उसने हमें इस बात का भरोसा दिया है कि जिसका नाम भी चुना जाएगा, उस पर किसी को एतराज़ नहीं होगा." आम तौर पर शाहिद अफ़रीदी पाकिस्तान क्रिकेट के 20-20 कप्तान होते हैं लेकिन हाल में ऑस्ट्रेलिया दौरे में उन्होंने एक बार ग्राउंड के अंदर गेंद चबा ली थी, जिसके बाद उनकी खेल भावना पर सवाल उठने लगे हैं.

पाकिस्तान में हाल के दिनों में कप्तानी एक बड़ा मुद्दा बन गया है. दो तीन साल में पाकिस्तान को कई कप्तानों को देखना पड़ा है. इज़माम उल हक़, शोएब मलिक, यूनुस ख़ान, मोहम्मद यूसुफ़ और शाहिद अफ़रीदी कप्तानी कर चुके हैं और हर कोई विवाद में फंस चुका है. ऐसे में कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जो कप्तानी नहीं करना चाहते. विवादों में फंसने के बाद पाकिस्तान ने हाल में अपने सात खिलाड़ियों पर जुर्माना और पाबंदी लगाई है.

इंग्लैंड में पिछले साल का विश्व ख़िताब जीतने वाली पाकिस्तान को हाल के दिनों में टेवेन्टी 20 मैचों के अभ्यास का मौक़ा नहीं मिल पाया है. उसके खिलाड़ियों को भारत के आईपीएल में भी नहीं चुना गया है.

रिपोर्टः एजेंसियां/ए जमाल

संपादनः आभा मोंढे

 
 

हमें लिखें »आर्टिकल भेजें »प्रिंट करें »

Weitere Schlagzeilen

 


 
सचिन तेंदुलकर

20 वर्षों का बेहतरीन प्रदर्शन

  • डॉयचे वेले बाहरी वेबसाइट की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.