रंग तरंग | 22.03.2010
डर लगता था अपर्णा सेन से
'जापानीज़ वाइफ़' अंग्रेजी और बांग्ला भाषा में बनी है. निर्देशिका अपर्णा सेन की इस फिल्म में उनके साथ राहुल बोस, मौसमी चटर्जी व जापानी अभिनेत्री चिगुसा तकाकू हैं.
राइमा का कहना है कि "मुझे जो भी फिल्में मिल रही हैं मैं उससे खुश हूं." अपनी नई फ़िल्म जापानीज़ वाइफ़ के बारे में बताते हुए राइमा कहती हैं कि "ये कहानी है सुंदरवन के एक स्कूल टीचर स्नेहमोय और जापान में रहने वाली एक लड़की की. ये दोनों पत्रों के माध्यम से संपर्क में हैं. उनमें प्यार हो जाता है और पत्र के माध्यम से वे शादी भी कर लेते हैं. उनकी शादी को 15 साल हो चुके हैं जबकि वो आज तक एक-दूसरे से कभी नहीं मिले." यह फिल्म कुणाल बासु की लघु कहानी पर आधारित है.
Bildunterschrift: Großansicht des Bildes mit der Bildunterschrift: अपनी भूमिका के बारे में राइमा ने बताया कि "मैं संध्या नाम की एक विधवा की भूमिका में हूं, जिसका आठ साल का एक बेटा है. कुछ परिस्थितियों की वजह से मैं शिक्षक के घर में रहती हूं."
वो सेट पर क्या निर्देशिका अपर्णा सेन से डरी हुई रहती थीं इस बारे में राइमा ने कहा "जी हां, शुरुआत में मुझे डर लगता था क्योंकि मैंने सुना था की वे बहुत सख़्त मिज़ाज की हैं, लेकिन साथ में काम करते-करते सब ठीक हो गया. जरुरत होने पर वे डांटती भी थी, लेकिन फिर अपनी बेटी की तरह प्यार भी करती. अपर्णा से मुझे प्रेरणा मिली. मैं भविष्य में भी उनके साथ काम करना चाहूंगी." साथी कलाकार राहुल की तारीफ़ में राइमा ने कहा कि "राहुल तो बेहतरीन अभिनेता हैं. उनसे मैंने अभिनय की बारीकियां सीखीं."
रिपोर्टः साभार वेबदुनिया(संपादनः आभा मोंढे)














