1. कंटेंट
  2. नेविगेशन
  3. और जानकारी
  4. मेटानेविगेशन
  5. खोजें
  6. 30 भाषाओं से चुनें


 

रंग तरंग  | 30.07.2010

कोई गिरोह नहीं बना रहा हूं: आमिर खान

 

आमिर खान का कहना है कि वह मल्टीप्लेक्स सिनेमा को दरकिनार करने के लिए गिरोह नहीं बना रहे हैं. बॉम्बे हाई कोर्ट में उन्होंने कहा कि कॉम्पीटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (सीसीआई) ने उन्हें जो कारण बताओ नोटिस जारी किया है, वह गलत है.

 

आमिर खान ने अपने वकील के जरिए हाई कोर्ट में कहा कि उन्हें इस नोटिस से बहुत परेशानी हुई है.

यह मामला पिछले साल हुई फिल्म निर्माताओं की हड़ताल से जुड़ा है. मल्टीप्लेक्स मालिकों और फिल्म निर्माताओं के बीच पैसे को लेकर विवाद हुआ. इसके बाद फिल्म निर्माताओं ने मल्टीप्लेक्स सिनेमा में फिल्में न रिलीज करने का फैसला किया.

इस मामले पर सिनेमा मालिकों ने सीसीआई में गुहार लगाई. सीसीआई ने आमिर खान को पिछले साल दिसंबर में एक नोटिस जारी किया. यह नोटिस सीसीआई की एक जांच के बाद जारी किया गया. इस जांच रिपोर्ट में कहा गया कि आमिर खान सिनेमा मालिकों पर अपनी फिल्में रिलीज करने के लिए दबाव बनाने के वास्ते निर्माताओं का एक गिरोह बना रहे हैं.

आमिर खान ने इस नोटिस को चुनौती देते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट में एक याचिका दाखिल की. उन्होंने कहा कि यह मामला सीसीआई के अधिकारक्षेत्र में ही नहीं आता.

बुधवार को इस याचिका पर सुनवाई हुई. खान के वकील ने कहा कि आमिर या उनके प्रॉडक्शन हाउस ‘आमिर खान प्रॉडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड' का ऐसा गिरोह बनाने में कोई हाथ नहीं है.

रिपोर्टः एजेंसियां/वी कुमार

संपादनः एस गौड़

 
 

हमें लिखें »आर्टिकल भेजें »प्रिंट करें »

Weitere Schlagzeilen

 


  • डॉयचे वेले बाहरी वेबसाइट की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.