1. कंटेंट
  2. नेविगेशन
  3. और जानकारी
  4. मेटानेविगेशन
  5. खोजें
  6. 30 भाषाओं से चुनें


 

 | 20.03.2010 | 03:00 UTC

भारत हेडली के प्रत्यर्पण की मांग करता रहेगा: गृह मंत्री

भारत ने कहा है कि डेविड कोलमैन हेडली के प्रत्यर्पण की कोशिशों को वह जारी रखेगा. भारत ने हेडली के कबूलनामे का स्वागत किया है और कहा है कि हेडली से कई सवालों का जवाब चाहिए और हेडली को आजीवन कारावास की सज़ा मिलने से भारत संतुष्ट महसूस करेगा. वहीं अमेरिका ने कहा है कि भारत की सुरक्षा एजेंसियां अमेरिका में हेडली से पूछताछ कर सकती हैं. गुरुवार को हेडली ने शिकागो की अदालत में अपने ऊपर लगे 12 आरोपों को स्वीकार कर लिया था. हेडली ने डेनमार्क के अख़बार और मुंबई हमले की साज़िश रचने का आरोप कबूल लिया है. मुंबई हमले में 170 से ज़्यादा लोग मारे गए थे. हेडली ने शुरुआत में आरोपों से इनकार किया था लेकिन बाद में उन्हें मान लिया जिसके चलते वह सज़ा ए मौत या भारत, पाकिस्तान, डेनमार्क प्रत्यर्पण से बच गया है.



  • डॉयचे वेले बाहरी वेबसाइट की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.