| 20.03.2010 | 03:00 UTC
यौन दुराचार रोकने के लिए चर्च को पोप के निर्देश
पोप बेनेडिक्ट ने आयरलैंड के कैथोलिक चर्च को पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने बच्चों के यौन शोषण को रोकने और दोषियों को सज़ा देने के लिए दिशानिर्देश दिए हैं. पिछले साल आयरिश कैथोलिक चर्च में बच्चों के साथ यौन दुराचार के मामले सामने आए थे जिसके बाद चर्च आलोचना के केंद्र में आ गया था. ऐसे ही मामले में जर्मनी में भी सामने आए हैं. अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि क्या पोप ने इस मामले पर माफ़ी भी मांगी है. इसे रविवार को चर्च में सभा के दौरान पढ़ा जाएगा. बच्चों के साथ जर्मनी में यौन शोषण के मामलों को पोप के साथ जोड़ने की कोशिशों की वेटिकन ने कड़ी आलोचना की थी.















